Seatv Productions

                                                                              “आगमवाणी का उद्देश्य ”                                                                                                                                         

आज न पाप से ग्लानि है न हिंसा से विरोध न किसी को नर्क का भय है न ही सत्य का बोध लेकिन क्या आपने विचार किया है की ऐसा क्यों है? कारण है हमारा आगम से अर्थात अध्यात्म की मूल शिक्षाओं से विमुख हो जाना इसलिए इस भौतिकवादी युग में जहाँ प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे को प्रतिस्पर्धा, द्वेष और हींन दृष्टि से देख रहा है,आवश्यकता है इस अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान रूपी प्रकाश से समाप्त करने की और इसके लिए ज़रूरी है कि मनुष्य की चेतना में आध्यात्मिक ज्ञान को जाग्रत कर धर्म के उस सूक्ष्म स्वरुप और शिक्षाओं से अवगत कराया जाए की इस पृथ्वी पर पुनः सुख और आनंद स्थापित हो जाए,इसी उद्देश्य के दृष्टिगत एक सकारात्मक प्रयास का सृजनात्मक रूप होगा “आगमवाणी चैनल” |



देखिये  आगमवाणी  चैनल  लाइव

आगमवाणी – सम्पूर्ण विश्व की ज़रूरत 

आज जैन धर्म सम्पूर्ण मानवजाति की ज़रूरत है। क्योंकि तीर्थंकरों और भगवान महावीर की शिक्षाओं को किसी सीमा में सीमित नहीं रखा जा सकता। इसीलिए आगमवाणी चैनल एक सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन के लिए जन-जन तक महावीर स्वामी के अहिंसा के सिद्धांतों में छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को एकदम  सरल भाषा में आप तक पहुंचाएगा, जो सभी का आध्यात्मिक विकास करने में सहायक सिद्ध होगी।
CLICK ON ABOVE IMAGE FOR LIVE AAGAMVANI CHANNEL